तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से चलाएं जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ का प्रभाव अब देखने को मिल रहा है।न केवल अवैध नशीले पदार्थो की सप्लाई करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।बल्कि अवैध मादक पदार्थों के फरार आरोपी भी पुलिस की पकड़ में आ रहे है।शहर के जेएनवीसी थाना पुलिस ने दौराने ए गश्त एक युवक को एमडी के साथ दबोचा है।थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की है।पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर महादेव विहार कॉलोनी रोड़ पर खड़े संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक तरूण नायक की तलाशी ली।तलाशी लेने पर गोपेश्वर बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवक तरूण के पास से 02.37 ग्राम एमडी और मोटरसाइकिल जब्त की है।पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष,सउनि पांचाराम,कानि रामनिवास,पुखराज शामिल रहे।

पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार
नशीले पदार्थो के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा,सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने 18 जनवरी को सोमराज विश्नोई के निवास पर कार्रवाई करते हुए 11 किलो 437 ग्राम डोडा जब्त किया था।इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नागौर निवासी जयजर्नादन डोडा का सप्लायर है।आरोपी पुलिस की पकड़ से बच गया और फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी लगातार फरारी काटता रहा।पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस की कार्यशैली से परिचित था।ऐसे में आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखता था और लगातार इधर उधर फरारी काटता रहा।पुलिस टीम ने सूचनाएं संकलित कर दबिश देकर जयनजर्नादन उर्फ जालाराम को दस्तयाब किया।जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह,साईबर सैल के एएसआई दीपक यादव,हैड कानि कृष्ण कुमार स्वामी,कानि गंगाराम,राजू चौधरी शामिल रहें। इसमें राजू चौधरी की अहम भूमिका रही।