batuk

तहलका न्यूज,बीकानेर। गोकुल सर्किल स्थित पंडित मनमोहन किराडू शिव शक्ति साधना शक्तिपीठ में आज बटुक भैरव पूजन का आयोजन रखा गया। इस दौरान 108 बटुको का विधि विधान से पूजन कर उन्हें सामग्री और दक्षिणा दी गई। कार्यक्रम में पंडित संदीप किराडू,एडवोकेट मदन गोपाल व्यास बसंत किराडू,वीरेंद्र किराडू, प्रहलाद,गणेश माली सहित शिव शक्ति साधना पीठ के भक्तगण शामिल हुए।