police

तहलका न्यूज,बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर संभाग में एरिया डोमिन्स की कार्रवाई करते हुए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ ,अनूपगढ़ में 870 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 197 टीमों ने 709 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्व 23 प्रकरण दर्ज कर 27 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 64.15 किलोग्राम डोडा पोस्त,65 ग्राम अफीम,240 ग्राम,स्मैक,23 ग्राम हेरोइन,790 नशीली गोलियां बरामद की। जिनकी अनुमानित कीमत 16 लाख के करीब है। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार एवं ग्रामवार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिये विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए। सभी से समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर कार्रवाई की गई।