

तहलका न्यूज,बीकानेर।आयकर कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका के विमोचन समारोह का आयोजन रिद्धि सिद्धि भवन में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अपर निदेशक अन्वेषण,जोधपुर ने श्रीमती प्रेरणा चौधरी शिरकत की।कार्यक्रम में आयकर कर्मचारी महासंघ के राजस्थान सर्किल के पदाधिकारीगण राजेन्द्र मीणा (अध्यक्ष),सियाराम स्वामी (महासचिव),अनुज बिश्नोई (वित्त सचिव) तथा हनुमान शर्मा,ITO (HQ),ITGOA बीकानेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।आईटीईएफ जोधपुर के पदाधिकारी नारायण बच्छ,संगठन सचिव,अंकुश विश्नोई,सयुक्त सचिव एवं विकेश कडवासरा शाखा सचिव बीकानेर आदि पदाधिकारियों के निदेशन में यह प्रोगाम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ।इसमें आयकर विभाग के अधिकारीगण राकेश सोमानी(DDIT),शीशराम सैनी (ACIT) सहित अन्य आयकर अधिकारियों एवं बीकानेर के गणमान्य सीए सुधीश शर्मा, डी०के०सोनी,सोहन लाल बैद एवं के डी सेवग एवं गणमान्य व्यापारियों ने भी अपनी गरीमामय उपस्थिती दी।इस अवसर पर 29-30 अगस्त 2025 को बीकानेर में आयोजित 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की।आयकर कर्मचारी महासंघ द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
