तहलका न्यूज,बीकानेर। आर एस वी हायर सेकेंडरी विद्यालय ने बीकानेर का 539 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्रों ने बीकानेर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों के आकर्षक मॉडल बना उनके बारे में जानकारी दी।विद्यार्थियों ने जूनागढ़,कोटगेट,लक्ष्मीनिवास पैलेस,हवेली मॉडल और साथ साथ देशनोक मंदिर और कपिल मुनि मंदिर के मॉडल बना उनके बारे में रोचक जानकारी दी।अपने शहर के बारे विद्यार्थियों के लिए उत्सुकता और खुशी के साथ सुना।कार्यक्रम में शहर बीकाणो म्हारो देख आदि गानों पर मंच पर नृत्य की छटा बिखेरी।कविता,गीत के साथ साथ पतंग उड़ाने की परंपरा एवम् अक्षय तृतीया के महत्व को बताया।विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी ने बीकानेर स्थापना दिवस पर सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारा बीकानेर का इतिहास अनूठा है और यह स्नेहिल शहर है जो उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है।ऋतु शर्मा,संयोगिता शर्मा,सोनल सक्सेना पूजा मूंदड़ा एवम् लाड कंवर के नेतृत्व में हैप्पी बर्थडे तो यू बीकानेर कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न हुआ।