तहलका न्यूज,बीकानेर।अहमदाबाद गुजरात में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित वेस्ट जोन प्रतियोगिता में आरएसवी की छात्राओं ने अंडर 17 वर्ग में रिक्व राउंड 70 मी में दो गोल्ड मेडल,एक सिल्वर मेडल एवं एक कांस्य पदक जीता तथा एलिमिनेशन राउंड में भी एक गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरव प्रदान किया।छात्रा प्राची ने तीन गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया जबकि आध्या पुरोहित ने कांस्य पदक प्राप्त किया।प्राची तथा आध्या दोनों का सीबीएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी चयन हो गया है।विद्यालय के ऋषभ जाखड़,पियूष सोनी,विनायक बिश्नोई तथा विभोर का अंडर 14 बालक वर्ग तथा मिताक्षी का बालिका वर्ग टेबल टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया है।सीबीएसई द्वारा आयोजित ताइक्वांडो की नेशनल प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में विद्यालय के छात्र अंकित और डैनी गोदारा का भी चयन हुआ है।विद्यालय के तीरंदाजी कोच चयन जोशी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।विद्यालय के सीईओ आदित्य स्वामी तथा प्रधानाचार्य रविंद्र भटनागर ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई प्रदान की तथा इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
