nOW1ZAAJO1hlJkpnoe0GfQEL6n6eOPSWnj3v_new_compressed_thumb

तहलका न्यूज,बीकानेर। श्री पाबू मण्डल सेवा समिति मुडिय़ा मालियों का मोहल्ला की तरफ़ से कोडमदेसर भैरूजी मेले में जाने वाले पदयात्रियों के लिए दाल बाटी चूरमे की सेवा रविवार को मावडिया माता जी मंदिर के सामने लगायी जायेगी।समिति के विकास तंवर ने बताया की मोहल्लेवासियों और सभी मित्रगणों के सहयोग से लगातार 25 सालों से सेवा समिति द्वारा भक्तों के लिए यह सेवा लगायी जा रही है। तंवर ने बताया कि सेवा की तैयारियों के लिये एक बैठक रखी गई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। बैठक में सुधीर तंवर,राजेश सोलंकी,छगनलाल सोलंकी,पुखराज सोनी,विजय सिंह चौहान,रविंद्र सोलंकी,गोविंद तंवर,इन्द्रजीत तंवर,दीपक तंवर,मयंक सोलंकी,राजु सोनी,अशोक सोनी,तरुण सोनी,किशन लाल प्रजापत,अर्जुन सोलंकी,मुकुंद तंवर,महेश सोलंकी,सन्नी तंवर,लोकेश तंवर,हिमांशु तंवर आदि शामिल रहे ।