859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक किराये की दुकान में घुसकर उसका सामान चुरा लिया। साथ ही दुकानदार के की दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट भी की। इसको लेकर क रणीनगर निवासी इन्द्र सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि रोडवेज बस स्टेण्ड के पास उसकी दुकान है। जहां सुबह प्रमेन्द्र सिंघल,जितेन्द्र सिंघल,रजत कुमार व मोनित सिंघल एकराय होकर आएं और दुकान में घुसकर सामान चुरा लिया। इन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपीगणों ने उसके साथ मारपीट की और दुकान पर कब्जा करने की कोशिश भी की। पुलिस ने मामले की जांच हैड कानि राजेन्द्र कुमार को सौंपी है। वहीं इसी थाने में एक अन्य मारपीट का मामला दर्ज करवाते हुए परिवादी किशोर ने बताया कि कानासर ईट भटे के पास मुनीम,बरगद,बरगद के पिता,टोनू और रोल नामक व्यक्तियों ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट की तथा पानी का टैंकर उपर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर भागा।