pradhan

तहलका न्यूज,बीकानेर। नीट परीक्षा में धांधली को लेकर एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की सांकेतिक शव यात्रा निकालकर विरोध जताया। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के आगे अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में एन एसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गोदारा ने कहा कि मोदी सरकार में पेपर लीक के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। एनटीए की निगरानी में आयोजित कराए गए पहले नीट परीक्षा और अब यूजीसी नेट का पेपर लीक हो गया है। आखिर मोदी सरक ार की क्या मजबूरी है कि सरकार एनटीए को बैन नहीं कर रही है। क्या यहाँ भी चंदा दो धंधा लो स्कीम चल रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष हरीराम गोदारा ने कहा कि केंद्र की सरकार नीट के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। एनएसयूआई के साथी नीट के अभ्याथियों के साथ है। जब तक नीट के अभ्यार्थियों को न्याय नहीं मिल जाता है उनकी लड़ाई हम मज़बूती से लड़ते रहेंगे। हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण में सीबीआई की निगरानी में जांच कर सभी दोषियों को सजा दी जाए और एनटीए जैसी संस्था को बैन किया जाए व नीट की परीक्षा को रद्द कर वापस करवाया जाएं।प्रदर्शन करने वालों में जीतू भादु,राजेश गेधर,गौरव,राकेश चंगरा,लक्की चौधरी,करण गहलोत,दीपक गहलोत,जितेंद्र तिवारी,दीपक कुमावत,प्रकाश गहलोत,दर्शन सारस्वत,वीजेश जाखड़,पंकज कसवां,संदीप कलवा,जय महिया,विजयपाल गोदारा,कुलदीप राहड़ आदि मौजूद रहे।