तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर का विशेष वार्षिक अधिवेशन आज लॉयंस क्लब में आयोजित किया गया।अधिवेशन में जिले भर के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।अधिवेशन के प्रथम सत्र में शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई।तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण,पदोन्नति,टेट,पे-प्रोटेक्शन,संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण व गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति सहित विभिन्न मांगों पर प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को ज्ञापन भिजवाने का निर्णय लिया गया। मांगों का निराकरण नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन का संकल्प लिया गया।वरिष्ठ कर्मचारी नेता सोहनलाल गोदारा ने शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया तथा सरकार से शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की।अध्यक्षता कर रहे शिक्षक नेता आदूराम मेघवाल ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ अपनाए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की व इस वर्ग के शीघ्र स्थानांतरण की मांग रखी।शिक्षक नेता शिवशंकर गोदारा ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बकाया पदोन्नति व नव क्रमोन्नत विद्यालयों में पद सृजन सहित अन्य मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष के.आर.सियाग ने टेट को भूतलक्षी प्रभाव से लागू करने को गलत बताते हुए अनुभवी शिक्षकों को टेट से मुक्त रखकर उनकी सेवा का सम्मान करने की मांग की।वरिष्ठ शिक्षा नेता भंवरलाल पोटलिया ने चुनौतीपूर्ण दौर में संघर्ष का आह्वान किया व सार्वजनिक शिक्षा को बचाने की अपील की।

नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन
द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी बालाराम मेघवाल एवं पर्यवेक्षक सोहनलाल गोदारा के सानिध्य में सत्र 2026-27 की नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।जिसमें महेन्द्रपाल भंवरिया जिलाध्यक्ष तथा हेमेंद्र कुमार बाना जिला मंत्री निर्वाचित हुए।इसके अतिरिक्त राजेश तर्ड सभाध्यक्ष,राजूराम सोलंकी संयोजक संघर्ष समिति तथा गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष चुने गए। सोहनलाल गोदारा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदूराम मेघवाल ने की तथा संचालन पांचू ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने किया।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन
निर्वाचन के पश्चात अधिवेशन में उपस्थित सैकड़ों शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के मार्फत तृतीय श्रेणी अध्यापक संवर्ग के स्थानांतरण खोलने तथा टेट की अनिवार्यता से मुक्त रखने के संबंध में ज्ञापन भिजवाया।साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक से मुलाकात कर शिक्षक वर्ग की विभिन्न मांगों से अवगत करवाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।

ये रहे मौजूद
अधिवेशन में वरिष्ठ शिक्षक नेता भंवरलाल पोटलिया,सीताराम सिद्ध,सोहनलाल कूकना,हरिराम साहू,मोहम्मद हारून कुरैशी,जसविंदर सिंह,कानाराम मांझू,भरतराम सिद्धू,दानाराम डेलू,कैलाश चौधरी,लियाकत अली,जगदीश नाई,राजेश झुरिया,मांगीलाल सुथार,प्रदीप कुमार बिजारणियां,देवकिशन जाखड़,इलमुद्दीन खिलजी,रामकुमार बामणिया,मनोजकुमार शर्मा,महिपाल सिंह राठौड़,राजेंद्र घिंटाला,अरुण बारूपाल,कौशल्या चौधरी,उमा अग्रवाल,पुष्पा जांगिड़,सुनीता चौधरी,मीनाक्षी सांखला,सूरज कुमावत,विजय सिंह यादव,हेमलता गहलोत,संदीप कुमार शर्मा,सलीम मोहम्मद,मयंक स्वामी,रणजीत सिंह,राजेंद्र कूकना,प्रवीण शेखावत,प्रधानाचार्य मांगीलाल मुंड,गोपीराम विश्नोई,गायत्री राजपूत सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।