तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।जानकारी मिली है कि इंद्रा कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक का शव अपने निवास पर फंदे से लटका मिला।मृतक की पहचान बिहारी निवासी शशि पासवान के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गणेश चौक से आगे इंद्रा कॉलोनी में एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली।बताया गया कि युवक कमरे के दरवाजे से फंदे पर लटका हुआ मिला।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची।टीम में मो.जुनैद, इमरान,शोएब भाई और राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।इधर,बीछवाल थाना पुलिस की टीम भंवरनाथ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है,जिसके बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अचानक बिगड़ी 24 वर्षीय युवक की तबीयत
शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद 24 वर्षीय युवक की पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक मोहता सराय के पास रहने वाले राकेश नायक था।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार राकेश नायक की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित क र दिया।घटना की सूचना के बाद मृतक के पिता पूनमचंद नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी।थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह कर रहे हैं।फिलहाल रिपोर्ट में युवक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
