तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बीकानेर की पावन धरा पर विशाल शोभायात्रा और महा आरती का आयोजन हुआ।यात्रा में बीकानेर की जनता भक्तिमय हुई और पूरा शहर परशुराम के उद्घोष से गूंज उठा।यात्रा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति और सजीव झांकी भी नजर आई।यात्रा में आगे ही आगे ऊंट और घोड़ों की सवारी रही आर विंटेज गाड़ियों में अतिथिगण उपस्थित रहे।यात्रा में परशुराम जन्मोत्सव एवं समारोह समिति के अध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि शोभा यात्रा में अतिथियों में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष एस डी शर्मा,जुगलकिशोर पुजारी बाबा और सत्यनारायण तावनिया रीडी,पंडित राजेंद्र किराडू और अशोक ओझा रहे।कार्यक्रम में डीजे पर भगवान परशुराम जी के गीत से गूंज गया।यात्रा एम एम ग्राउंड से रवाना हुई और नत्थूसर दरवाजे से होती ही शहर के मुख्य चौक से होती ही जस्सूसर दरवाजे तक पहुंची। पूरे रास्ते में भक्तगणों के उत्साह वर्धन के लिए चौक में स्थानीय निवासियों ने फूलों और मालाओं से सभी का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था करवाई।पंचारिया ने बताया कि शोभायात्रा में इस बार महिलाओं ने बड़े जोश से हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया ।शोभायात्रा में आम जनता का भी पूरा सहयोग मिला। यात्रा का समापन जस्सूसर दरवाजे पर भगवान परशुराम जी की आरती के साथ हुई जिसमें सभी अतिथिगण उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने इस दिव्य यात्रा पर सभी भक्तगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।