तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के पशुपालन विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश आचार्य ने  मुख्यमंत्री भजनलाल  शर्मा को भेजा पत्र।पशुपालन विभाग में लंबे समय से कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। पशुधन परीचर है विज्ञान वर्ग से 12वीं पास है तथा एक वर्षीय पशुधन निरीक्षक डिप्लोमा कर लिया गया है उन कार्मिकों को पदोन्नति के इंतज़ार में छब्बीस वर्ष पश्चात् भी विभाग द्वारा पशुधन निरीक्षक के पद पर पदोन्नति नहीं की गई है विभाग में लगभग दस कार्मिक है जो पशुधन निरीक्षक के पद के योग्य है विभाग को इस पदोन्नति के संबंध में बार बार निवेदन करने के पश्चात भी विभाग द्वारा गत वर्षों से कार्मिकों के पदोन्नति के संबंध में ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिए आप से निवेदन है इन कर्मचारियों को अपने हक का लाभ दिलाने के आदेश प्रदान करें।पूर्व में भी हमारे संगठन के तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष रमेश उपाध्याय द्वारा पशुपालन विभाग के मंत्री जोरा राम कुमावत को संघ द्वारा पत्र दिया गया जिस पर आज दिनांक तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।