तहलका न्यूज,बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले 17 से 25 मई तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को कथा स्थल पर सर्वेश्वरानंद महाराज के कर कमलों से हुआ।समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि कथा का वाचन जोधपुर के पं गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा के मुखारविद से होगा। दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक होने वाली इस संगीतमय कथा प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा।सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि पाठ से पहले एक शोभायात्रा निकलेगी।जो एम एम खेल मैदान के पास राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: कथा स्थल पहुंचेगी।उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले पार्टी को पूर्ण सूचना देने पर रहने एवं खान की निशुल्क व्यवस्था रहेगी इस पारायण पाठ में शिवेंद्राश्रम महाराज जी,विमर्शानंदजी,श्रीधर जी,सरजूदास महाराज जी,शिवेन्द्राश्रम महाराज और श्याम सुंदर महाराज का सानिध्य रहेगा। आयोजनकों ने बताया कि आयोजन से पूर्व दो दिनों तक सुन्दरकांड पाठ के आयोजन होंगे।पधारे महाराज श्री ने कहा कि इस पाठ के वाचन से मन को शांति,ध्यान,समर्पण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है।पोस्टर विमोचन अवसर पर बलभद्र व्यास,सुरेश कोठारी,कांशीराम माली,किशन आसोपा,रामकिशन व्यास,नरेश पुरोहित,ओम जी,नितिन आसोपा, सुरेंद्र,विक्रम पुरोहित,चन्द्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।