859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में आत्महत्याओं की घटनाएं नहीं थम रही है।आए दिन किसी न किसी थाना इलाके में आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है।ताजा मामला शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र का है।जहां एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया है।जानकारी मिली है कि औद्योगिक क्षेत्र के पांच नंबर रोड अपार्टमेंट के पीछे स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगा ली।घटना की सूचना सुबह करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक अपने घर में बने कमरे में फंदे पर झूलता रहा था।पुलिस नेखिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों सोयब,मोहम्मद जुनैद ख़ान और राजकुमार खडग़ावत को बुलाया।जिन्होंने शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।मृतक की पहचान सिने मैजिक रोड पर बने फ्लैट्स के पीछे रहने वाला श्यामलाल पुत्र जयसुखराम के रूप में हुई,जिसने अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने मौके का मुआयना कर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।