859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।। जिले में लगातार आत्महत्याएं हो रही है। कोई तनावग्रस्त होकर अपने जीवन की डोर तोड़ रहा है तो कोई मानसिक परेशान होकर जीवनलीला समाप्त कर रहा है। मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में एक व्यक्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात फंदे पर लटककर सेक्टर पांच निवासी राजेन्द्र कुमार ने अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम हॉस्पिटल लाकर डॉक्टरी मुआयना करवाया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है।खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मो.जुनैद खान,ताहिर हुसैन ,मलंग बाबा ,रमजान भाई और मो,सुअलिन राठौर भाई राजकुमार खडगावत आदि शामिल रहे।