859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले के अलग अलग थानों में कभी युवा तो कभी बुजुर्ग तो कभी विवाहिता अपनी जीवनलीला को समाप्त कर रहे है। ताजा मामले दो अलग अलग थाना इलाकों के है। जिसमें एक शहरी तो दूसरा ग्रामीण क्षेत्र का है। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिली है कि हनुमान हत्था निवासी 18 वर्षीय नीरज सिंह ने बीती रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के क ारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं नोखा थानान्तर्गत रोड़ा गांव में विक्रम सिंह ने बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को खत्म कर लिया। विक्रम ने 19 नवम्बर को यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 20 नवम्बर को शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई बलवीर सिंह ने इस संदर्भ में थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।