hathiyar

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के जामसर थाना पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2 देशी पिस्टल व एक कारतूस सहित हथियार सप्लायर्स समेत दो को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविकुमार ने बताया कि यह कार्रवाई दो अलग अलग जगहों पर की गई। जिसमें कतरियासर के पास से 25 वर्षीय महेन्द्र मेघवाल को पकड़ा। जिसके पास से एक अवैध पिस्टल जब्त की गई। वहीं 26 साल के जितेन्द्र सिंह को गंगाशहर से गिरफ्तार किया गया है। इससे एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई में हैडकानि विनोद कुमार,कानि बलवीर,हनुमानराम,कैलाश,राजेश,जितेन्द्र कुमार व हजारी शामिल रहे। इस कार्रवाई में हैड कानि विनोद कुमार की भूमिका अहम रही। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।