तहलका न्यूज,बीकानेर।इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बीकानेर शाखा एवं डाक्टर्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में जन जागृति अभियान का शुभारंभ सोमवार को जयनारायण व्यास काॅलोनी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा मुख्य अतिथि रहे।प्रारंभ में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट वाईस चेयरमैन विजय खत्री ने कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन किया।मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक अशांति में आम भारतीय इंसान की भूमिका खुद को नियंत्रित और निर्धारित करने हेतु हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों से आह्वान किया है।इस वैश्विक अशांति के दौर में युवाओं को जागृत करने और ईंधन बचाने, फिजूल खर्च नहीं करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का संकल्प लेने की जरूरत है।इसी उद्देश्य से आयोजित जन जागृति अभियान का शुभारंभ किया गया।मीणा ने युवाओं से आह्वान किया कि ऐसे समय में आम इंसान का पहला कर्तव्य है।अनावश्यक खर्च को रोकना,स्थानीय दुकानदार से सामान खरीदना और अपने देश के उत्पाद को अपनाना।पानी की एक बूंद,बिजली का एक यूनिट,पेट्रोल की एक बूंद-आज हर संसाधन कीमती है। इसलिए आपदा से निपटने,मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।उन्होंने अधिकारियों और नागरिकों से अपील की कि रेडक्रॉस के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें और स्वयंसेवी गतिविधियों को बढ़ावा दें।विषय प्रवर्तन करते हुए विजय खत्री ने कहा कि हम सब ऐसे दौर से गुजर रहे है जहाँ दुनिया के किसी कोने में उठी लहर,हमारे देश की भी आर्थिक स्थिति व आम घर के बजट को प्रभावित करेगी। वैश्विक अशांति व आर्थिक तंगी के समय सवाल है की क्या आम आदमी क्या असहाय होकर देखता रहे।खत्री ने कहा कि भी बड़े संकट आए तो सबसे बड़ा बदलाव आम आदमी ही ला सकते है।वर्तमान में हमारा रोल समझदारी,संचम, सहयोग से हमारे खर्च का हर रूपया देश की अर्थव्यवस्था की धारा बनता है अनावश्यक सोने पर तुरन्त खर्च न करे,विदेश यत्रा टालें और स्थानीय उत्पादन खरीदें।पानी-बिजली ईंधन असीमित नहीं है हमें कार-स्कूटर का सामूहिक उपयोग करना चाहिए।इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर ब्रांच के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने कहा कि बीकानेर शाखा द्वारा विद्यालयों,मोहल्लों और उद्यमियों के बीच शृंखला में कार्यशालाएँ,ड्रिल और सामुदायिक मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी ताकि इस वैश्विक संकट का मुकाबला किया जा सके।जोशी ने कहा कि संकटकाल में त्वरित और सामूहिक प्रयास संभव हो सके।अंत में डाक्टर्स एकेडमी के प्रबंधन निदेशक डाॅ.एस.आर.चाहर,निदेशक भूपेन्द्र चौधरी एवं डाॅ. पवन चौधरी सहित अनेक महानुभाव उपस्थित हुए,उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के दौरान स्थानिक पदाधिकारियों,चिकित्सक प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार रखे।कुछ ने आपातकालीन प्रतिक्रिया समय घटाने और प्राथमिक चिकित्सा किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर सुझाव दिए।अंत में एडवोकेट अशोक बोबरवाल ने उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद किया और कहा कि यह पहल जिले में सुरक्षा और सामुदायिक सहानुभूति बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम में विष्णु खत्री,विष्णु शर्मा,मोहम्मद शाकिर,ब्रह्मा मोदी ने भी विचार रखे।
