lathi

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में मकान निर्माण को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसको लेकर बागवानों का मौहल्ला पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र निवासी दुर्गावती तंवर पत्नी अमिताभ तंवर ने सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। घटना 12 मई की बताई जा रही है। जिसमें बताया गया है कि पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में परिवादिया के घर का निर्माण कार्य पर उसके ससुर खडग़सिंह पानी छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान महावीर सोलंकी आया और हो हल्ला करने लगा। इतने में महावीर सोलंकी की आवाज सुनकर घर के अंदर पहले से तैयार बैठे व्यक्ति एकराय होकर आये,जिनके हाथों में सरिये, लाठियां व पाईप थे।आरोप है कि इस दौरान चांदरतन सोलंकी,नवलकिशोर,राहुल,कपिल,गौरव,छोटा देवी,शोभा सोलंकी,लीला देवी,मनीला,दीपिका,चांदरतन की बहन,मेघराज सोलंकी,मेघराज की पत्नी व दो-तीन अन्य ने परिवादिया के ससुर व भाई के साथ मारपीट की।