859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना पुलिस व डीएसटी ने अवैध गांजे के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी समरवीर सिंह के अनुसार गोपेश्वर मंदिर के मैदान से 17 किलो 485 ग्राम अवैध गांजे की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नागौर निवासी आसिफ हुसैन व अमित को पकड़ा है। जिनसे टोयटा गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस गांजे की कीमत लाखों रूपये है।