mobile chor

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के अलग अलग थाना इलाकों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले जाने वालें दो युवकों को नयाशहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किये है तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी बंगलानगर निवासी 20 वर्षीय संजय नायक व रवि नायक है। ये दोनों सुनसान स्थानों पर पैदल चलते व्यक्ति का मोबाइल छिनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो जाते। नशे के आदि ये दोनों वारदातों को अंजाम देते। इनको पकडऩे वाली टीम में हैड कानि रामफल सिंह,कानि नरेश कुमार,प्रदीप कुमार,कृष्ण कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने आशीष पुरोहित द्वारा 29 अप्रैल को दर्ज करवाए गए मामले में की है। प्रार्थी ने बताया था कि वह सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था।इसी दौरान गोचर वाली सड़क पर एक युवक ने उसे धक्का दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की । जांच के दौरान पुलिस टीम ने आज हाल किरायेदार बंगलानगर के रहने वाले संजय पुत्र ओमप्रकाश नायक और चौखुंटी फाटक के पास रहने वाले रवि लाल पुत्र रामलाल नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से आईटेल,वीवो के मोबाइल के साथ-साथ हिरो की एक बाइक भी बरामद की है।