तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के रोशनी घर चौराहे पर उस समय हडकंप सा मच गया।जब चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई।गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।मिली जानकारी के अनुसार रोशनीघर चौराहे पर सुबहअचानक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्कूटी चालक जोर जोर से रोने लगा। इधर लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद बैटरी सुरक्षा और भीषण गर्मी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की विश्वसनीयता को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।