image_750x_64d79f5fd2557

तहलका न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाएं जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो शहर व देहात के तत्वाधान में निकाली गई एक किलोमीटर लंबे तिरंगा यात्रा में शहर के प्रमुख ऑटोमोबाइल शोरूम की ओर से आकर्षक घोषणा की गई है। राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल के एमडी रामरतन धारणिया ने बताया कि 13 से 19 अगस्त तक इस यात्रा और तिरंगे के साथ सेल्फी लेने वाले ग्राहकों को सेल्फी दिखाने पर पेड सर्विस पर लेबर चार्ज पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही फ्री सर्विस वाले ग्राहकों को पांच प्रतिशत छूट मिलेगी। इतना ही नहीं नई बाइक की खरीद पर एक हजार का कैश डिस्काउंट दिया जाएगा।