ganga sher

तहलका न्यूज,बीकानेर। अवैध डोडा पोस्त मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहा दस हजार का ईनामी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लाई करने वाले 28 वर्षीय विनायक नगर निवासी राजाराम विश्नोई को पकड़ा है। थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। इस टीम में हैड कानि हेतराम,कानि सीताराम,रघुवीर दान,महेन्द्र,गौरव शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 19 फरवरी 2023 को उपनिरीक्षक नवनीत ङ्क्षसह ने दौरान गश्त 13 किलो डोडा पोस्त जब्त की थी। जिसमें दो आरोपी शामिल रहे। इसमें से एक विशाल सिंह को उस समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन राजाराम फरार हो गया था। पुलिस ने आज उसे पकड़ लिया है। जिससे अवैध मादक पदार्थ के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।