aadcc6a9-8b00-4fef-9452-f762c165dc9e

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर की नयाशहर पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। डीएसटी के साथ पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस ने चितौड़गढ़ के जबासिया निवासी रतनलाल प्रजापत को पकड़ा। उसके कब्जे से 491 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम में एएसआई रामकरण सिंह,सिपाही गणेश, राजेन्द्र व अन्य शामिल थे।युवक के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। नयाशहर