859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में नहर में डूबने से एक जने की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि अजमेर निवासी जगदीश कुमार नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि जगदीश ट्रक डाइवर था। जो नहाने के लिये बीछवाल स्थित नहर में उतरा था कि पांव फिसल गया। जगदीश के डूबने की सूचना के बाद बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। जहां परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।