IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज,बीकानेर। विधानसभा चुनाव में नेताओं को दल बदल करने का क्रम जारी है। जहां दो निर्दलियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेसी नेता भी भाजपा में शामिल हो गये है। जानकारी मिली है कि वार्ड नं 18 के मुजाहिद हुसैन कुरैशी और वार्ड नं 3 के पार्षद राजेश कच्छावा ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत,पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने आज पार्टी का दुप्पटा पहनाकर दोनों पार्षदों को कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान बीकानेर पश्चिम डॉ बी डी कल्ला सहित अनेक जनों ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेसी नेता हुए भाजपा के
उधर कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू ने भाजपा की सदस्तयता ग्रहण की है। उन्हें केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा का दुप्पटा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष विजय आचार्य भी मौजूद रहे।