तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याएं लगातार हो रही है। पिछले एक पखवाड़े की बात करें तो करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अकाल की मौत का खौफनाक कदम उठाया। जिसमें शहरी व ग्रामीण अंचल के लोग शामिल है। जिले के दो अलग अलग थाना इलाकों में दो जनों ने आत्महत्या कर अपनी जान दी है। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के ग्रांधी गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार ग्रांधी निवासी जीतसिंह की पत्नी ने घर के पीछे बने छप्पर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की सूचना मिलते ही बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।वहीं श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एक अधेड़ फांसी के फंदे पर झूल गया।सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव बींझासर में 47 वर्षीय आसाराम पुत्र गोदुराम जाट ने सोमवार को अपने खेत में बनी ढाणी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे मुखराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।
