तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कोलायत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर मंडाल चारणान के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,वार्ड नंबर-तीन मंडाल चारणान निवासी 32 वर्षीय सेठियाराम वाल्मीकि ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 28 मई को दोपहर करीब एक बजे उसके पिता पूराराम अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।इस दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पूराराम गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि मोटरसाइकिल पर साथ बैठी उसकी पोती भी गंभीर रूप से घायल हो गई।दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान पूराराम की मौत हो गई।घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
