vyas

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। उदीयमान शास्त्रीय संगीत कलाकार अस्मित व्यास ने आकाशवाणी कोलकाता द्वारा हाल ही में आयोजित युवावाणी के ऑडिशन में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया एवं उनका चयन तीन श्रेणियो भजन, ठुमरी एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत में हुआ। युववाणी में तीन श्रेणियो में चयन ये दरशाता है अस्मित न केवल पारंपरिक शास्त्रीय संगीत में दक्ष है,बल्की उनकी प्रस्तुति में भावपूर्ण अभिव्यक्ति एवं तकनिकी परिपक्वताभी निहित है।ये उपलब्धि न केवल उनके प्रतिभाशाली संगीत कौशल का प्रमाण है बल्कि उनकी साधना एवं समर्पण का भी प्रतीक है। अस्मित की सफलता से परिवार एवं चाहने वालों में हर्ष का माहौल है।अस्मित अभी देश की प्रतिष्ठित शास्त्रीय संगीत संस्था आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी में गुरु पद्मभूषण पंडित अजय चक्रवर्ती और देबोर्शी भटाचार्य से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।