abvp

तहलका न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की ओर से जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। महानगर मंत्री मोहित जाजड़ा की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में आरोप लगाया गया है कि प्रतापगढ़ में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। सीकर में लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रहे छात्र नेता द्व ारा एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका गर्भपात करवाना तथा विडियो वायरल कर चार लाख रूपये और तीस ग्राम सोना मांगने वालों का सरकार का संरक्षण देना जैसी घटनाएं होने के बाद भी सीएम द्वारा ठोस कदम नहीं उठाने का एबीवीपी विरोध करती है। अगर इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आन्दोलन चेतावनी की जाएगी।