तहलका न्यूज़,बीकानेर।जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।जानकारी मिली है कि कांस्टेबल रामनिवास की गांव केसर देसर जाटान में डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।तो वही 60 वर्षीय अजय सिंह की पुलिस लाइन में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी मिली है कि देशनोक थाना क्षेत्र स्थित केसर देसर जाटान में रामनिवास का पांव डिग्गी में फिसल जाने से वह पानी में डूब गया। रामनिवास छुट्टी बिताने अपने घर आया हुआ था। इसको लेकर परिजनों ने देशनोक थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। वहीं रविवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में अजय सिंह अचेत अवस्था में पाया गया। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
