तहलका न्यूज,बीकानेर।माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बृहद स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्घाटन अवसर पर दाता श्री रामेश्वर नंद महाराज,साइबर सेल उप पुलिस अधीक्षक शालिनी बजाज,जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डी पी पच्चिसिया नूतन चिलर उपस्थित थे। शहर सभा अध्यक्ष झूमर सा,रक्तदान शिविर कार्यक्रम संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल,पंकज भूतड़ा तथा इंद्र कुमार चांडक आदि ने संयुक्त रूप से भगवान महेश के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा माहेश्वरी सभा वर्तमान में स्थापित एक नए ट्रस्ट जिसका नाम बीकानेर महेश्वरी वेलफेयर ट्रस्ट के पोस्टर का विमोचन किया गया। शिविर के कार्यक्रम संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल ने बताया कि इस शिविर का आयोजन मोहता जसवंत भवन में किया गया था।पेड़ीवाल बताया कि चूंकि यह शिविर किसी एक जाति विशेष न होकर सर्व समाज के लिए था इसलिए इस शिविर में सभी समाज के युवकों युवतियो के साथ-साथ महिलाओं तथा स्वस्थ पुरुषों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कियाlशिविर के सह संयोजक इंद्र कुमार चांडक उर्फ बॉबी चांडक तथा शहर सभा मंत्री पंकज भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में जहां एक और संपूर्ण समाज का संयुक्त प्राप्त हो रहा था वही मुख्य रूप से श्री माहेश्वरी महिला समिति गंगाशहर,श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन शहर इकाई का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इस शिविर में रक्त देने वाले प्रत्येक रक्तदाताओं के लिए जहां एक और पूर्ण रूप से दूध तथा फ्रूट्स की व्यवस्था की गई वहीं रक्तदाता को शहर सभा द्वारा प्रमाण पत्र एवं माहेश्वरी युवा संगठन शहर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु एक गमला युक्त पौधा भेंट कर उत्साह वर्धन किया गया। शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया।शिविर से प्रभावित होकर कोठारी हॉस्पिटल की ब्लड बैंक जीवन ज्योति ब्लड बैंक की ओर से संस्था माहेश्वरी शहर सभा को ग्यारह हजार का चेक भेंट किया।शिविर से जुड़े सक्रिय सदस्य नरेंद्र राठी तथा महेश दम्मानी ने बताया कि आज की सम्पूर्ण व्यवस्थाओ में शहर सभा के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें मुख्य रूप से सुरेश मोहता विनोद झंवर,जितेंद्र डागा रामकुमार मून्घड़ा पवन कुमार राठी कैलाश राठी,अंजली चांडक,नरेंद्र राठी,विमल दमानी,अंकित बिनानी,दीपक बिनानी,आयुष लखानी यश कोठारी अरुण पेड़ीवाल,दिनेश पेड़ीवाल,हेमंत पेड़ीवाल,महेश दमानी विनोद झंवर आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ तथा इस शिविर में समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में सत्यनारायण राठी,डा. बाबूलाल मोहता,विनोद दम्माणी,राजेश बिनानी,श्रीराम सिंगी,भवानी शंकर राठी,नारायण डागा,महेश चांडक,नारायण बिहानी,चांद रतन मून्घड़ा,बृजमोहन चांडक किशन मून्घड़ा गोपीकिशन पेड़ीवाल,महेश चांडक,गोपाल कृष्ण मोहता आदि अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित है। शिविर की समाप्ति पर अध्यक्ष झूमरसा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
