तहलका न्यूज,बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय द्वारा 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी पार्क में “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में बैंक के उप महाप्रबंधक सौम्य रंजन साहू,सहायक महाप्रबंधक अभिषेक माथुर,धर्मवीर तंवर,मुख्य प्रबंधक प्रदीप वर्मा,करण पाल सिंह भाटी,विजय खत्री, नीरज आसेरी,सुनील गुप्ता,राधेश्याम जोशी,दीपक मोदी सहित प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्रवण शर्मा एवं सुश्री अंजलि द्वारा किया गया।उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है,जो व्यक्ति के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मकता,ऊर्जा एवं संतुलन का विकास होता है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।”योग संगम” के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय ने योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया।