तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि चार जने घायल हुए है।जानकारी मिली है कि कोडमदेसर भैरव मंदिर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थी। पता चला है कि सिगियां चौक निवासी 45 वर्षीय घनश्याम भादाणी के परिवार के लोग पैदल भैरवजी के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों ने इन पैदल सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार मिहिर था।इस हादसे में पैदल चल रहे घनश्याम भादाणी व पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय मिहिर जैन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। पैदल चल रहे आरती,स्नेहा,महक व राजेश भी चपेट में आ गये। जिससे उनके भी चोटें आई। जबकि घायलों को बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी रमाकांत शर्मा व मनोज किराडू अपनी गाड़ी में पीबीएम लेकर आएं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। घायलों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार जारी है।पुलिस परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
