859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थानान्तर्गत 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिली है कि अशोक विहार स्थित आनंद सिंह के बेटे यशवंत सिंह ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं कुछ काम नहीं कर पा रहा। मेरा घर भी चला गया। इसके अलावा मां पिता व दोनों बहनों से माफी मांगी। एटीएम का पिन लिखा। अपने अकाउंट के पैसे पिता के अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात भी लिखी।  थाने के एच एम रोहिताश भारी के अनुसार मृतक के पिता आईजीएनपी से सेवानिवृत्त हैं। वह इकलौता पुत्र ही था।