तहलका न्यूज,बीकानेर।प्रिंसेस मधुलिका कुमारी ने आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के आवेदन पर विचार करते हुए अपने पिता स्व.महाराजा डॉ करणीसिंह की वर्ष 2026 में 102 वीं जयंति पर उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाए रखने हेतू एवं कैंसर से पीडि़त मरीजों की सुविधा के लिए एक लाख पैतालिस हजार की लागत के 1.5 टन के 5 एयर कंडीसनर आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल के प्रेक्षा कॉटेज को भेंट किए।प्रिंसेस मधुलिका कुमारी ने कहा कि बीकानेर राजपरिवार ना निजी स्तर पर बल्कि स्व.महाराजा डॉ करणीसिंहजी द्वारा स्थापित विभिन्न पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्टों के माध्यम में उनकी ईच्छानुसार बीकानेर में जनहितार्थ सहयोग करते रहे हैं तथा भविष्य में करते रहेंगे। इसके लिये आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैन्सर चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र निदेशक डॉ नीति शर्मा व एस.पी.मेडिकल कॉलेज ने स्व.महाराजा डॉ.करणीसिंहजी की पुत्री,प्रिसेंस मधुलिका कुमारी को निवेदन किया कि अस्पताल के प्रेक्षा कॉटेज में वर्तमान में पंखे व कुलर ही लगे हुए हैं जिससे इस भीषण गर्मी में कैंसर मरिजों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही हैं। यदि प्रेक्षा कॉटेज में 5 ए.सी.उपलबध करवा दिए जाए तो कैंसर के ईलाज हेतू भर्ती मरिजों को उन्नत सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती हैं।अपने पिता की स्मृति में दिए गए इस उदार अनुदान के लिए डॉ.नीति शर्मा व एस.पी. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने प्रिंसेस मधुलिका कुमारी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इन एयर कंडीसनर से कॉटेज में ईलाज हेतू भर्ती कैंसर पिडि़तों को इस भीषण गर्मी से निजात हेतू उन्नत सुविधा उपलबध करवाई जा सकेगी।
