भारतीय टीम ट्रायल्स हेतु किया क्वालिफाई

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की होनहार बेटी मुस्कान बोथरा ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। मात्र 12 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि को हासिल करना पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। जेएनवीसी निवासी मुस्कान ख्यातनाम फिजिक्स व्याख्याता रविरंजन बोथरा एवं प्रियंका बोथरा की सुपुत्री हैं। वह श्री जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं मुस्कान वर्तमान में कैलिबर शूटिंग अकादमी में सुनील सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।ट्रायल्स के दौरान मुस्कान को भारत की प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं ओलंपिक 2024 मेडल विजेता मनु भाकर से मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ।अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों के बावजूद मनु भाकर की सादगी,विनम्रता एवं सहज व्यक्तित्व ने मुस्कान को बेहद प्रभावित किया।उन्होंने मुस्कान को न केवल शूटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए,बल्कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया।