859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थानान्तर्गत बंद होटल के छपरे में एक अधेड़ झूलता मिला। जानकारी के अनुसार कैमल फार्म के पास जयपुर से जोधपुर हाइवे रोड पर बनी पुरानी बंद होटल के छपरे में एक जने के फांसी पर लटकने की सूचना पर खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खडग़ावत,मो जुनैद खान,ताहिर हुसैन,रमजान,मो सतार,मो अयूब,इमरान,इरफ़ान,विकास सोनी,हाजी जाकिर,हाजी नसीम,सोयेब भाई ने संबंधित जेएनवी थाना पुलिस पूर्णा राम,सुरेंद्र कुमार मीणा,राजाराम आदि की जांच व निगरानी में शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।मृतक की पहचान 50 वर्षीय बीरबल पुत्र मोडाराम हिम्मतासर के रूप में हुई है।