859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार देर रात नागणेची मंदिर के पास,पवनपुरी रेल्वे ट्रैक की बताई जा रही है। हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि युवक की पहचान वल्लभ गार्डन निवासी कमलेश वाल्मीकि के रूप में हुई है। युवक के सिर में चोटें आई हैं। कमलेश बीकानेर से निकली दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन की चपेट में आया था। मामला आत्महत्या के प्रयास का है या दुर्घटना का, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।