तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में चोर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे है। जिसके कारण आएं दिन चोरी की वारदातें निरन्तर बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि अज्ञात चोर कभी सुने मकानों को तो कभी दुकानों को अपना निशाना बनाया जा रहा है। शहर में पिछले 24 घंटों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई है। जिसमें करोड़ों रूपये का सामान व नकदी रूपये अज्ञात चोर उड़ा ले गये। अब मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान से चोर लाखों रुपए ले गए। पुलिस के अनुसार बंगलानगर वार्ड एक माजिसा बास मंदिर के पास रहने वाले जेठाराम कुम्हार ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात चोर लाखों के जेवरात व नकदी उड़ा ले गये। कुम्हार ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि पैरों के कड़े, पायल, बिसरी समेत अन्य चांदी के आभूषण शामिल हैं। वारदात का पता उस समय चला जब घर के लोगों ने सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पता चला है कि परिवार जागरण में गया हुआ था। सुबह लौटते ही देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे पड़े मिले।
ये सामान हुआ चोरी
परिवादी के अनुसार सोने के गलपटिया 2 नग,चांदी के गलपटिया एक,सोने के कान के झुमका 3 नग,चांदी रा कान का झुमका 2 नग,सोने की रखड़ी 2 नग,चांदी की सांकल 3 नग,सोने के ओम लिखे 4 नग,सोने की अंगूठी 3 नग,चांदी की पायल 10 नग,चांदी का कडा एक नग सहित साढ़े चार लाख रूपये नकद चोर चुरा ले गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है,ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। साथ ही आसपास के संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
100 तोला चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर
मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मन मंदिर के पास कांता खतुरिया कॉलोनी निवासी पनूम सिंह सोढा पुत्र भोजराज सिंह ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।रिपोर्ट के अनुसार घटना 5 मई की रात सेक्टर नंबर 11 स्थित एमपी नगर क्षेत्र में हुई। अज्ञात चोर मकान का ताला और अलमारी का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और करीब 100 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में पैरों के कड़े,पायल,बिछिया और चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी 25 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रतनाराम को सौंपी गई है।
