तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से चलाएं जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ में पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद व डीएसटी की टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा है। चारों आरोपी अवैध मादक पदार्थ सप्लायर है और लंबे समय से फरार चल रहे थे। एमपी थाने में प्रेस को जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी सर्वोदय बस्ती निवासी श्याम लाल कस्वां,राजीव नगर निवासी सुनील विश्नोई,सर्वोदय बस्ती सोफिन व मोहम्मद नवाज है। जिनके खिलाफ अलग अलग थानों में कई मामले विचाराधीन है। प्रेस वार्ता में सीओ सिटी अनुज डाल व मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस टीम ने दिखाया हौसला
इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला,डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह,सुरेश भादू,डीएसटी के सउनि महावीर सिंह,साईबर सैल के सउनि दीपक यादव,डीएसटी के हैड कानि वासुदेव,हैड कानि लाखाराम,बलवीर सिंह,सतीश कुमार,कानि पंक ज,छगनलाल,देवेन्द्र,सूर्यप्रकाश,श्रीराम,डीआर राजेन्द्र शामिल रहे।
इन थानों में दर्ज है मुकदमें
आरोपी सुनील विश्नोई के खिलाफ नयाशहर थाने में सात,मुक्ता प्रसाद थाने में दो व जेएनवीसी थाने में एक मामला दर्ज है। इनमें तीन मामलों में वांछित है। सुनील के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट,आम्र्स एक्ट,मारपीट,धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। वहीं सोफिन के खिलाफ नयाशहर व एम पी नगर थाने में तीन-तीन मामले तथा सदर में एक मामला दर्ज है। वह दो मामलों में वांछित अपराधी है। इनमें हत्या,मारपीट, आरपीजीओ,पोक्सो,आम्र्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण चल रहे है। दो मामलों में वांछित बदमाश श्यामलाल कस्वां के खिलाफ मुक्ता प्रसाद थाने में दो व नयाशहर थाने में एक मामला दर्ज हॅै। ये तीनों ही एनडीपीएस एक्ट के है। तो मोहम्मद नवाज एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा है। इसके खिलाफ नयाशहर व एमपी नगर थाने में एक एक मामला दर्ज है।
