तहलका न्यूज,बीकानेर।पंचशती सर्किल स्थित एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में 12 से 23 मई तक 10 दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया।इस कैंप में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स तथा अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए प्रभारी ऋतु शर्मा एवं अंजू तिवारी ने बताया कि इस समर कैंप में कूडो,आर्ट एंड क्राफ्ट,स्केटिंग,डांस,म्यूजिक,हैंडराइटिंग,स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से संबंधित विभिन्न कला एवं खेलों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समर कैंप में नदीम,विजय,नावेद,सुषमा उत्तम,ब्रजमोहन,रामलखन,रमा शर्मा,प्रतिमा यादव,पल्लवी दुबे,निशा शर्मा आदि मेंटर्स ने विशेष योगदान प्रदान कर विद्यार्थियों के हुनर को तराशने में मदद की।नरगिस परिहार एवं अन्य शिक्षकों ने समर कैंप को सफल बनाने में पूर्ण योगदान प्रदान किया।350 से अधिक बालक बालिकाओं ने समर कैंप में भाग लिया। 10 दिनों तक चले इस समर कैंप में सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों को सीखते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता,आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।