तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के महाजन थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस को यह एक कट्टे में जामनगर ए क्सप्रेसवे के पास मिला है।जैतपुर चौकी प्रभारी एसआई राजेन्द्र सिंह विश्नोई ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान अरजनसर पल्लु मेगा हाइवे पर जैतपुर के पास मादक पदार्थ छुपाकर भाग रहा अज्ञात कार चालक पुलिस को देखकर उल्टे पास लौटा। पुलिस को शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो कार चालक ने कुछ दूरी पर एक गढ्ढे में अवैध डोडा पोस्त का कट्टा फैक दिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने पास की एक गढ्ढे में नीले रंग का कट्टा पड़ा है।जिसमें एक किलो आठ सौ ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के डंठल मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने अज्ञात कार सवार के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात व्यक्ति अरजनसर की तरफ से पल्लु की और जा रहा था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
