तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में पानी के कुंड में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कही न कही कुंड में डूबने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार को बडेरण गांव में एक दुखद हादसे में पति-पत्नी की जोहड़ (पानी के कुंड) में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बडेरण निवासी सावंतराम मेघवाल और उनकी पत्नी सुलोचना के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही महाजन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को जोहड़ से बाहर निकलवाया। महाजन पुलिस थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था।फिलहाल,पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवा दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि मृतका सुलोचना के पीहर पक्ष के लोगों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके महाजन पहुंचने के बाद ही पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई और शवों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस दुखद घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पिछले तीन महीनों में पानी के कुंड में डूबने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो गई है। इसमें नौनिहाल भी शामिल है।