WhatsApp Image 2026-07-30 at 20.42.29

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर के टी टी कॉलेज  में नियुक्त रीडर श्रीमती अरुणा बैंस को टांटिया विश्वविद्यालय श्री गंगानगर ने शिक्षा विषय में पीएचडी उपाधि प्रदान की है।उन्होंने “किशोरियों की विद्यालय उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन की उन्नति में स्वास्थ्य और स्वच्छता शिक्षा की भूमिका” विषय पर अपना शोध प्रोफेसर डॉ सुमन रानी के निर्देशन में किया।श्रीमती अरुणा बैंस डॉ नवदीप सिंह बैंस ( प्राचार्य कॉलेज शिक्षा)की पत्नी हैं ।