तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के गजनेर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो बच्चों की मौत की मौत हो गई है।जबकि एक जना घायल हो गया है।जानकारी मिली है कि हादसा भोलासर गांव के पास हुआ।गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।घायल व्यक्ति को तुरंत बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। मृतक बच्चे और घायल व्यक्ति हनुमानगढ़ क्षेत्र के बावरी समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं।पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।खबर लिखे जाने तक गजनेर थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।