तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नापासर थानान्तर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि विवाहिता का शव खेत में बनी डिग्गी में मिला है। जिससे क्षेत्र में हडकंप सा मच गया है।मृतका के पिता ने उसकी सास और पति पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और खेत में बनी डिग्गी में धकेलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार सामरदा निवासी महावीर जाट ने 15 अगस्त को थाने में दी रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी पुष्पा की शादी वर्ष 2017 में मुण्डसर निवासी नरेन्द्र कुमार से हुई थी।पिता का आरोप है कि शादी के बाद दहेज और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पुष्पा को लगातार प्रताडि़त किया जाता था।पिता के मुताबिक पुष्पा ने कई बार मायके वालों को ससुराल में हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। समाज और पंच-पंचायत के स्तर पर समझाइश भी की गई, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।महावीर जाट का आरोप है कि घटना से दो दिन पहले पुष्पा ने फोन कर उसे मायके ले जाने के लिए कहा था। पिता ने दो दिन बाद आने की बात कही।आरोप है कि इसके अगले दिन रात में पुष्पा को उसके पति और सास ने खेत में बनी डिग्गी में धकेल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।15 अगस्त की सुबह परिवार को पुष्पा की मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मुण्डसर पहुंचे,जहां डिग्गी में उसका शव मिला।पुलिस ने पिता की रिपोर्ट और प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच गंगाशहर वृत्ताधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।