तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीडीओ को 8 लाख 14 राशि के साथ पकड़ा है।बताया जा रहा है कि पंचायत समिति लोहावट के ब्लॉक विकास अधिकारी नारायण सुथार को आकस्मिक चैंकिग के दौरान ट्रेप किया है।इस दौरान कार की बांई साइड की सीट के नीचे एक बैग मिला,जिसमें 8 लाख 14 हजार रुपए नकद रखे हुए थे।बीडीओ से प्राप्त राशि को एसीबी ने अपने कब्जे में ले लिया है।एसीबी की टीम बीकानेर के भीनासर चौकी में कार्रवाई कर रही है। लोहावट जोधपुर के फलोदी की तहसील है।जहां नारायण सुथार ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पदस्थापित है।सुथार के पास यह राशि कहां से आई और यह इसे लेकर कहां जा रहा था।फिलहाल इसकी पड़ताल व पूछताछ एसीबी की टीम कर रही है।पता चला है कि सुथार की गाड़ी को रूकवाकर तलाशी ली गई।जब टीम ने इस राशि के बारे में जानकारी हासिल की तो सुथार इसका संतोष जनक जबाब नहीं दिया गया।एएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में फिलहाल टीम नकदी के स्त्रोत व स्थिति को स्पष्ट करने में लगी है।बता दें कि नारायण सुथार बीकानेर के विश्वकर्मा गेट के अंदर के निवासी है।जिनका पदस्थापन फलोदी के लोहावट में बीडीओ के रूप में हो रखा है।
एसीबी को मुखबिर से मिली थी सूचना
एसीबी के विशेष इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहावट बीडीओ नारायण सुथार बड़ी मात्रा में रिश्वत की राशि लेकर बीकानेर की तरफ जा रहे हैं।सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और डीएसपी इन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसीबी टीम ने भीनासर नाके के पास कार्रवाई की।टीम ने बीडीओ की कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान खलासी साइड की सीट के नीचे एक बैग दिखाई दिया। बैग खोलने पर उसमें 8 लाख 14 हजार रुपए नकद मिले। इसके बाद एसीबी ने नकदी को कब्जे में लेकर बीडीओ से पूछताछ शुरू कर दी।
जोधपुर से बीकानेर आ रहे थे बीडीओ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नारायण सुथार जोधपुर से बीकानेर की तरफ आ रहे थे। वे मूल रूप से बीकानेर के विश्वकर्मा गेट के अंदर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी उनके पास कहां से आई और इसे कहां ले जाया जा रहा था।एसीबी अधिकारियों के अनुसार बरामद राशि के संबंध में बीडीओ से पूछताछ की जा रही है। साथ ही राशि के वैध स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा सकती है।
हाउस सर्च की कार्रवाई भी शुरू
नकदी बरामद होने के बाद एसीबी की टीम मामले की आगे की जांच में जुट गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार टीम बीडीओ को हाउस सर्च की कार्रवाई के लिए भी लेकर गई। अधिकारियों की ओर से नकदी से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
